Dhanbad News: इधर, दो माह में हादसों में 64 लोगों ने गंवाई जान
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद पुलिस ने सड़क हादसों पर जून माह की रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जून माह में जिले में कुल 30 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें 25 लोगों की मौत हुई है। इसके मुकाबले मई माह में 45 सड़क हादसे हुए थे, जिनमें 39 लोगों की जान गई थी। हालांकि जून में सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 36 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा दुर्घटनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया है। रिकार्ड के अनुसार जून माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कुल 3,361 वाहनों के विरुद्ध चालान करते हुए लगभग 58 लाख रुपये जुर्माना वसूला। यह भी पढ़ें- जून माह में 37 हजार से अधिक के काटे चालान, शमन शुल्क भी वसूला 67 वाहनों को जब्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.