धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: नेटफ्लिक्स का चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट के नए एपिसोड में धनबाद के बरवाअड्डा जयनगर के रहनेवाले आदित्य तिवारी ने अपनी हाजिर जवाबी से जजों को खूब हंसाया। युवाओं और जेन जी के बीच काफी चर्चित रहनेवाले शो के मंच पर पहुंचने वाले आदित्य धनबाद के पहले कलाकार बन गए है। 28 अगस्त को उनका शो नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों ही जगहों पर रिलीज किया गया। नए स्टैंडअप कॉमेडियन को मौका देने वाले शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एपिसोड में आदित्य तिवारी ने मंच पर आते ही हंसाना शुरू कर दिया। समय रैना ने जब उनका नाम एआर तिवारी पढ़ा तो, एआर का मतलब पूछा। इसपर आदित्य ने कहा ऑल राउंडर। यह सुनते ही सब हंसने लगे। फिर आदित्य ने भोजपुरी में एक शायरी सुनाई, जिसे सभी ने पसंद किया। जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह, ऑरी, निशांत सूरी जैसे कॉमेडियन ब...