Dhanbad News: इंटर-हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टैगोर हाउस विजेता
धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद। मोंटफोर्ट एकेडमी आमाघाटा में वार्षिक इंटर हाउस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों विवेकानंद, कलाम, टैगोर और सुभाष के छात्रों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि विशा अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल निदेशक ने किया। विजेता टैगोर हाउस व उपविजेता सुभाष हाउस की टीम रही। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार वीर पांडेय को मिला। निदेशक मनीष अग्रवाल ने कहा कि खेल से स्वास्थ्य, टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है। विद्यालय कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.