Dhanbad News: आवेदन के बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन देने के बाद निगम के कई चक्कर लोगों को लगाने पड़ते थे। नगर निगम के कर्मी कहते थे कि सांख्यिकी विभाग में आवेदन भेजा गया है तो सांख्यिकी विभाग वाले आवेदन नहीं मिलने की बात करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर आयुक्त आशीष गंगवार के निर्देश पर नगर निगम ने जन्म-मृत्यु ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरुआत गुरुवार से कर दी है। इसमें निगम द्वारा दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने आवेदन की जानकारी घर बैठे मोबाइल पर ही ले सकते हैं। धनबाद नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग को लेकर हर दिन नगर आयुक्त के पास शिकायतें आती थी। इसी को देखते हुए नई व्यवस्था नगर निगम में शुरू की गई है। इसके तहत आवेदन करने पर एक आवेदन नंबर निगम द्वारा दिया जाएगा। इस नंबर को क्यूआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.