Dhanbad News: आवारा कुत्तों के आतंक से गोल्फ ग्राउंड में घट गए मॉर्निंग वॉकर
धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहर में मॉर्निंग वॉकर के लिए एकमात्र जगह गोल्फ ग्राउंड है। नगर निगम ने चार साल पहले चार करोड़ रुपए खर्च कर पार्क तैयार किया है। यहां सिंथेटिक ट्रैक और ओपेन जिम मॉर्निंग वॉकर को आकर्षित करते हैं। बीते एक हफ्ते से ओपेन जिम पर आवारा कुत्तों का कब्जा है। कुत्तों के डर से कई लोगों ने गोल्फ ग्राउंड आना छोड़ दिया है। गोल्फ ग्राउंड के एक हिस्से को घेरकर नगर निगम ने सिंथेटिक ट्रैक, ओपेन जिम और बच्चों के लिए पार्क का निर्माण कराया था। रखरखाव के अभाव में पार्क धीरे-धीरे जर्जर हो गया है। सिंथेटिक ट्रैक टूट गए हैं। ट्रैक की वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। पार्क की घेराबंदी के लिए लगी जाली भी टूट गई है। कुछ दिन पहले तक झूले भी टूटे थे। कुछ दिन पहले निगम ने झूले की मरम्मत कराई है। झूले वाले इलाके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.