धनबाद, नवम्बर 22 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। शहर की सड़कों, मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे आवारा कुत्ते अब लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। कुत्तों के हमले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को एक ही दिन में 78 लोग कुत्ते के काटने के बाद धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इनमें गोविंदपुर, बलियापुर, तोपचांची और टुंडी समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। अस्पताल में सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन दी गई। कुत्तों के काटने की घटनाओं में लगातार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। घर से निकलने वाले बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए कुत्तों का हमला खतरा बन रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुत्ते के काटने की घटना को हल्के में नहीं लेना चाहिए। का...