Dhanbad News: आरोही ने जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: टाटा सिजुआ 12 नंबर बस्ती निवासी चिकित्साकर्मी विजय कुमार महतो की पुत्री आरोही कुमारी ने डीएवी नेशनल गेम्स की तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में आरोही ने टाटा डीएवी स्कूल, सिजुआ का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टीम इवेंट में स्वर्ण और व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। आरोही के पिता टाटा जामाडोबा सेंट्रल अस्पताल में कार्यरत हैं। इससे पूर्व आरोही डीएवी स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं। उनका चयन आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 27-28 मार्च को आयोजित मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के अंडर-13 वर्ग के लिए भी हुआ था। यह भी पढ़ें- Godda News: महागामा की संध्या कुमारी ने शानदार प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.