Dhanbad News: आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। धनबाद न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चस्पा करने के लिए जोड़ापोखर पुलिस सशस्त्र बल के साथ आरोपी के घर पहुंची। ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपी प्रवीण कुमार राय उर्फ यशवंत, निवासी जिलगोरा नंबर 7, चानक, शिव मंदिर के पास के दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया गया। इस दौरान पिता भीखन राय और आसपास के लोग मौजूद रहे। कांड के अनुसंधानकर्ता ने प्रवीण कुमार राय को अविलंब न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया। उपस्थित न होने पर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। आरोपी पर धारा 414, 34 भादवि और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.