Dhanbad News: आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं
धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूआम) के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। लगातार भुगतान लंबित रहने से करीब 160 कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मियों का कहना है कि मानदेय भुगतान में देरी की समस्या पिछले कुछ वर्षों से बनी हुई है। इस बार लगातार तीन माह से भुगतान नहीं होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है। कर्मियों के अनुसार मानदेय भुगतान को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं देने के बावजूद समय पर मानदेय नहीं मिलने से घर का किराया, बच्चों की पढ़ाई, दैनिक जरूरतों समेत अन्य खर्चों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है।प्रत्येक अर्बन आयुष्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.