धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: बीबीएमकेयू धनबाद एडमिशन सेल ने यूनिवर्सिटी पीजी डिपार्टमेंट व पीजी कॉलेजों से प्राप्त सीटों के प्रस्ताव के आधार पर सीट मैपिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आनेवाले सप्ताह के किसी भी दिन पीजी नामांकन के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। धनबाद के चार कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई होती है। इनमें एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, आरएसपी कॉलेज झरिया, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर व सिंदरी कॉलेज सिंदरी शामिल है। बोकारो स्टील सिटी कॉलेज से सीट मैपिंग का पत्र नहीं मिला है। बताते चलें कि पिछले दिनों विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है कि बीबीएमकेयू पीजी डिपार्टमेंट में एक वर्षीय व दो वर्षीय पीजी तथा चिह्नित कॉलेजों में एकवर्षीय पीजी की पढ़ाई होगी। धनबाद के चारों कॉलेजों ने सीट मैपिंग से संबंधित पत्र विवि को भेज दिया है। आरएस मोर कॉलेज गो...