Dhanbad News: आभूषण दुकान से खाली हाथ लौटे चोर
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: गोविंदपुर, प्रतिनिधि। लाल बाजार स्थित श्री लखी ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान की तिजोरी नहीं तोड़ पाने के कारण गुरुवार की रात चोर खाली हाथ ही लौट गए। चोर दुकान के पीछे स्थित दो बंद मकानों की दीवारों को तोड़कर दुकान की छत पर चढ़े थे। इसके बाद छत की दीवार को काटकर सीलिंग तोड़ते हुए वे दुकान के अंदर घुसे। इतनी मशक्कत के बाद भी चोर तिजोरी नहीं तोड़ सके और खाली हाथ वापस लौट गए। दुकान के अंदर लगे दो सीसीटीवी कैमरों में से एक को चोरों ने उखाड़कर फेंक दिया तथा दूसरे का मुंह दूसरी ओर घुमा दिया। दुकान मालिक लखी बर्मन ने बताया कि इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जब उनका बेटा जय बर्मन दुकान खोलने आया। इसकी सूचना तत्काल गोविंदपुर थाना को दे दी गई। ज्ञात हो कि इस आभूषण दुकान में 5-6 बार चोरी हो चुकी है। करीब 3 माह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.