Dhanbad News: आपसी लेन-देन का निकला बैटरी चोरी का मामला
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: महुदा-राजगंज फोरलेन सड़क मार्ग के महेशपुर पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक से बैटरी चोरी करने का मामले ने मंगलवार को दूसरा मोड़ ले लिया। पकड़े गए शिबू मंडल ने पूछताछ में बताया कि उसे ट्रक चालक भरत मंडल ने उक्त वाहन से बैटरी खोलने के लिए कहा था। इसके बाद ट्रक चालक भरत मंडल से पूछताछ की, तो उसने बताया कि ट्रक मालिक रिंकू चौबे से बकाया पैसे को लेकर विवाद था। इस कारण उसने वाहन से बैटरी निकालने के लिए शिबू मंडल को कहा था। बाद में ट्रक चालक एवं ट्रक मालिक के बीच आपसी समझौते के बाद शिबू मंडल को निजी बॉन्ड के आधार पर पुलिस ने छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: लावारिस हालत में मिला टोटो, बैटरी गायब यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बाघमारा में दो जगहों पर ट्रक से पार्ट्स चुराते तीन पकड़ाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.