धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। आनंद मंगल महिला समिति ने मंगलवार को धनसार के सिद्धि विनायक होटल में दो दिवसीय दीपोत्सव मेले का शुभारंभ किया। सदस्यों ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। पहले ही दिन मेले में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने दीपावली के पसंदीदा सामान की खरीदारी की। मनपसंद वस्तुएं मिलने से खरीदारों के चेहरे खिल उठे। मेले में एक छत के नीचे दीपावली से जुड़ी कई तरह की वस्तुएं उपलब्ध हैं। डिजाइनर दीये, वंदनवार, तोरण, होम डेकोरेटिव आइटम, भगवान की पोशाक, जयपुरी बेडशीट, दोहर और गर्म जैकेट सहित कई उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। करवाचौथ को लेकर मेहंदी लगाने की व्यवस्था भी की गई है। खरीदारी के साथ लोग विभिन्न लजीज व्यंजनों का भी आनंद ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: करवाचौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार, ...