धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बिजली गुल होने से लगभग आधे घंटे तक अस्पताल के कई हिस्सों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली कटने के बाद अस्पताल का जेनरेटर भी चालू नहीं हो सका। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार बिजली जाने के बाद इमरजेंसी के कई कमरों, ओपीडी और गायनी समेत कई इनडोर विभागों में अंधेरा छा गया। ओपीडी में भी कुछ समय तक कामकाज प्रभावित रहा। मरीज और उनके परिजन बिजली आने का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक परेशानी इमरजेंसी में भर्ती मरीजों और इलाज कराने पहुंचे लोगों को हुई। अधिकारियों की मानें तो जेनरेटर की बैटरी खराब होने के कारण बिजली जाने के बाद बैकअप व्यवस्था काम नहीं कर सकी। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल वैक...