धनबाद, सितम्बर 17 -- Dhanbad News: धनबाद, कार्यालय संवाददाता। आधे घंटे की बारिश से शहर में चार घंटे तक बिजली संकट छाया रहा। लोग पूरी तरह से परेशान रहे। बिजली दोपहर तीन बजे कटी जो शाम सात बजे के बाद लौटी। तब लोगों को राहत मिली। हीरापुर, नया बाजार, सरायढेला, मेमको, भेलाटांड़, धनसार, बैंक मोड़, धनसार, जोड़ाफाटक सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल रही। शाम में लगातार चार घंटे बिजली नहीं रहने से लोग परेशान रहे। हालांकि बारिश से किसी प्रकार की बड़ी खराबी नहीं आयी। इसके बावजूद शहरवासियों को चार घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। जोड़ाफाटक सब-स्टेशन में मेंटेनेंस को लेकर काटी बिजली: जोड़ाफाटक सब-स्टेशन में बुधवार को कुछ तकनीकी खराबी आ गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: साढ़े छह घंटे बिजली गुल, जलापूर्ति प्रभावित मेंटेनेंस को लेकर एक घंटे तक लाइन बाध...