धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। मेयर संजीव सिंह ने डीसी को पत्र लिखकर आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और आधार सेवाओं की लगातार बढ़ रही जरूरत के बावजूद जिले में उपलब्ध आधार केंद्रों की संख्या पर्याप्त नहीं है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आधार सेवाओं की आवश्यकता पत्र में कहा कि आधार कार्ड केवल एक पहचान-पत्र नहीं, बल्कि लगभग हर सरकारी और वित्तीय सेवा का आधार बन चुका है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर बैंकिंग सेवाएं, छात्रवृत्ति, पेंशन, राशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, मोबाइल सिम, शिक्षा और अन्य कई आवश्यक कार्य आधार से जुड़े हैं।

लोगों की परेशानियाँ ऐसे में यदि लोगों को आधार नामांकन या अद्यतन के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़े तो यह ...