Dhanbad News: आठ लेन से होर्डिंग हटाने की मांग को ले किया प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: तेतुलमारी शक्ति चौक स्थित आठ लेन मार्ग के चौक-चौराहों व आसपास लगाए गए होर्डिंग के खिलाफ ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीण सह अधिवक्ता बबलू कुमार महतो ने कहा कि आठ लेन मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर के पास रेडियम मार्किंग नहीं की गई है। वहीं, जहां स्थान का नाम अंकित है और स्ट्रीट लाइट लगी है, उसी पोल पर विभिन्न संस्थाओं के बैनर-पोस्टर लगा दिए गए हैं। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि निजी संस्थानों के बड़े-बड़े साइनबोर्ड यातायात संबंधी महत्वपूर्ण संकेतों को ढंक रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नियमों का उल्लंघन कर लगाए गए सभी बोर्ड व होर्डिंग को तत्काल हटाने तथा संबंधित संस्थानों पर कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शराब की दुकानें हटाने को महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.