Dhanbad News: आठ लेन सड़क पर बाइक से गिरकर महिला घायल
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: भूली निवासी शारदा देवी (62) सोमवार दोपहर आठ लेन सड़क पर बाइक से गिरकर घायल हो गईं। हादसा यूनिवर्सिटी मोड़ के आगे उस समय हुआ, जब वह अपने बेटे शंकर कुमार के साथ गोविंदपुर जा रही थीं। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। दुर्घटना में उनकी कमर और हाथ में गहरी चोट आई। घटना के बाद बेटा उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। यहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.