धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के आठ लेन मार्ग में तपोवन के समीप रविवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गई। उक्त मवेशी बरमसिया बस्ती निवासी हराधन मंडल की बताई जाती है। इस प्रकार की लगातार हो रही रोड दुर्घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासे रोष ब्याप्त है।

स्थानीय समस्या छोटानागरी पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष महतो उर्फ पवन ने बताया कि आठ लेन मार्ग निर्माण के समय स्थानीय ग्रामीणों के सुविधाओं को नजरअंदाज किया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को एक छोर से दूसरी ओर मवेशियों व खेत में जाने के लिये चार किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। रोड में कटिंग या अंडरपास की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है।

दुर्घटनाओं का मुख्य कारण साथ ही सड़क के बीचोंब...