Dhanbad News: आठ लेन में स्ट्रीट लाइट बंद होने पर ग्रामीण आक्रोशित
धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: आठ लेन सड़क पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को लेकर शनिवार को श्रीधरपुर के समीप ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से सड़क पर तत्काल पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की। उनका कहना था कि रात में सड़क अंधेरे में डूब जाने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। करीब 15 दिन पहले दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। शुक्रवार रात भी दो बाइक डिवाइडर से जा टकराई। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर पर्याप्त रोशनी रहती तो हादसों की संभावना कम हो सकती थी। यह भी पढ़ें- Katihar News: बिजली की लचर व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क पर टायर जला किया प्रदर्शन उन्होंने बताया कि सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और उनसे जुड़े तार भी जर्जर हो चुके हैं। इसकी मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.