धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। कांको-धनबाद आठ लेन मार्ग में सर्वमंगला पब्लिक स्कूल, नगरीकला के समीप शुक्रवार देर शाम सर्विस लाइन अचानक धंसने से गोफ बन गया। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोफ में पत्थर के टुकड़े भरकर मार्ग को कामचलाऊ बनाया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। ग्रामीण बबलू महतो ने आरोप लगाया कि आठ लेन मार्ग के निर्माण में अनियमितता बरती गई है, जिसके कारण बारिश में सड़क कहीं न कहीं धंसकर गोफ बन जाता है। एक वर्ष पूर्व भी मार्ग के दूसरे छोर पर वृत्ताकार गोफ बना था, जिसकी सूचना जिला प्रशासन को देने के बाद भराई कराई गई थी। यह भी पढ़ें- Katihar News: आजमनगर गायघट्टा सड़क जर्जर आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी, विभाग मौन उन्होंने कहा कि मार्ग पर छोटी-बड़ी वाहनों का आवागमन होता है...