धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। आठ लेन स्थित सुगियाडीह मोड़ पर सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता समाजसेवी अरुण सिंह ने की। मौके पर मुख्य रूप से विधायक मथुरा महतो शामिल हुए। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर सुगियाडीह मोड़ पर आठ लेन में कट बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि आठ लेन पर कट नहीं होने से लोगों को मजबूरन अवैध तरीके से सड़क पार करनी पड़ती है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। समस्या के समाधान के लिए जल्द अधिकृत कट बनाना जरूरी है। समाजसेवी ने कहा कि कट के अभाव में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर डीसी से बात करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सरकार जल्द मांग पर निर्णय नहीं लेती है तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर राहुल...