Dhanbad News: आज से नए समय पर चलेगा एसएनएमएमसीएच का ओपीडी
धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में गुरुवार 1 अक्टूबर से ओपीडी के संचालन समय में बदलाव होगा। शीतकालीन समय-सारिणी के तहत अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी, आभा रजिस्ट्रेशन, मरीज रजिस्ट्रेशन, दवा वितरण केंद्र और जांच केंद्रों के लिए नया समय निर्धारित किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत ओपीडी में सुबह की पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की पाली शाम 4 से 6 बजे तक चलेगी। यानी सुबह की पाली चार घंटे और शाम की पाली दो घंटे की होगी। दोनों पालियों के बीच दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक तीन घंटे का अंतर रहेगा। अबतक सुबह की पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली तीन बजे से पांच बजे तक चलती थी। रजिस्ट्रेशन सुबह 7.30 बजे से 11.40 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.