Dhanbad News: आज कतरास में चार घंटे बिजली रहेगी गुल
धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: कतरास। डीवीसी पुटकी ग्रिड में रखरखाव कार्य के कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बांसजोड़ा, मालकेरा और तिलाटांड़ पावर हाउस की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे कतरास बाजार, रानीबाजार, श्यामबाजार, जोगता, छाताबाद, पचगढ़ी बाजार, शक्ति चौक, तेतुलमारी, श्यामडीह, फुलवार, लेडीडुमर, काको और जमुआटांड़ समेत आसपास के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उक्त जानकारी कतरास तिलाटांड़ विद्युत सबस्टेशन के एसडीओ राकेश कुमार महतो ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.