Dhanbad News: आग से झुलसी महिला से मिले पूर्व विधायक
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: बलियापुर दुर्गा मंदिर परिसर में नवमी की पूजा के दौरान अगरबत्ती से साड़ी में आग लगने से झुलसी गुंजा देवी का हाल जानने भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो गुरुवार को एसएनएमएमसीएच पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। घटना के समय स्थानीय युवक रमेश प्रमाणिक व अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई थी, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया था। मौके पर बलियापुर पूर्वी पंचायत के मुखिया गणेशचंद्र महतो और राणा चट्टराज भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.