Dhanbad News: आग और भू-धंसान से झरिया की कमजोर हो रही पॉलिटिकल डेमोग्राफी
धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: एसआईआर के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं, वह झरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए चिंताजनक है। जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले झरियासे स्थायी रूप से स्थानांतरित होने वाले मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा 48500 है। सिर्फ मतदाता ही नहीं, बूथों की संख्या भी 340 से घटकर 331 हो गई है। इसकी वजह भूमिगत आग एवं भू-धंसान के कारण विस्थापन है। झरिया विधानसभा से बड़ी संख्या में मतदाता सिंदरी विधानसभा (बेलगड़िया और करमाटांड़) में शिफ्ट हो रहे हैं। धनबाद जिले में स्थायी रूप से स्थानांतरित वोटरों की कुल संख्या एक लाख 84 हजार 292 है। इनमें अकेले झरिया से 48500 मतदाता शिफ्ट किए हैं। वहीं सबसे कम सिंदरी विधानसभा से 18540 हैं। जानकारों का कहना है कि अभी झरिया पुनर्वास शुरुआती दौर में है। जब पुनर्वास की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.