Dhanbad News: आक्रोशित ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का ट्रांसपोर्टिंग कार्य बाधित किया
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में संचालित इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का कार्य गुरुवार की शाम 75 क्वार्टर व बत्ती घर के समीप रहने वाले सैकड़ों ग्रामीणों ने बाधित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी के ट्रांसपोर्टिंग मार्ग को जाम कर दिया। कहा कि दिन भर कड़ी मेहनत कर वे कंपनी द्वारा ओबी डंप में फेंके गए कोयले को चुन-चुन कर जमा करते हैं। इससे उनके घर का चूल्हा जलता है। गुरुवार को सीआईएसएफ के जवानों ने गरीबों द्वारा जमा किए गए उस कोयले को जब्त कर लिया।
ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि सीआईएसएफ जवान केवल गरीब मजदूर पर कार्रवाई करते हैं, जबकि रोजाना दर्जनों दोपहिया वाहनों से खुलेआम कोयले की अवैध चोरी हो रही हैं। सूचना के बाद मौके पर सीआईएसएफ की टीम एवं बीसीसीएल के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.