धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र की न्यू आकाशकिनारी कोलियरी की परियोजना के समीप राजहंस रिफैक्ट्री के पीछे स्थित सेलेक्टेड गोविंदपुर में मंगलवार को शाम करीब सात बजे जोरदार आवाज के साथ पांच घर सामान समेत धरती में समा गए। भीषण भू-धंसान की इस घटना के बाद यहां अफरातफरी मच गई। तेज धमाके जैसी आवाज और जमीन में कंपन के बाद तुरंत लोग समय रहते घर से बाहर निकल गए, इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शी प्रभावित ईश्वर दास ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज के साथ धरती हिलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उनके घर आंखों के सामने ही धंसने लगे। जान बचाने के लिए सभी लोग बाहर की ओर भागे। इस हादसे में संजय दास, ईश्वर दास, लक्ष्मण बाउरी, राजू भुईंया और हीरो दास के मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। घरों में रखी बाइक, टेलीविजन, पलंग समेत...