Dhanbad News: आकांक्षा महिला समिति ने दी आर्थिक सहायता
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्र की आकांक्षा महिला समिति ने मंगलवार को एक गरीब महिला ममता देवी को आर्थिक सहायता दी। क्षेत्र के महाप्रबंधक टी. पासवान की पत्नी सह समिति अध्यक्ष इंदु पासवान ने यह पांच हजार रुपए सौंपा। उन्होंने बताया कि ममता देवी का कोई परिवार नहीं है और वे मात्र 1,000 की मासिक पेंशन पर गुजर-बसर कर रही हैं। इंदु पासवान ने कहा कि समिति हमेशा असहाय महिलाओं व बच्चों की मदद के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही भौंरा क्लब में गरीब बच्चियों और महिलाओं के लिए एक सिलाई केंद्र खोला जाएगा, ताकि वे हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गरीब महिलाओं को संगठित कर किया जा रहा आर्थिक एवं सामाजिक विकास इस अवसर पर इंदु कुमार और नेहा सहित समिति की कई महिला सदस्य उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.