धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: गोंदुडीह स्थित एसटीजी आउटसोर्सिंग में वर्चस्व को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को सैकड़ों लोडरों व स्थानीय मजदूरों ने गोंदुडीह कांटा घर के समीप प्रदर्शन कर ओसीपी का उत्खनन कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की। गौरतलब है कि नए ठेकेदार को कार्यादेश मिलने के बाद 24 जुलाई को काम शुरू होने के पहले दिन ही हुए विवाद के बाद गोंदुडीह पुलिस ने उत्खनन कार्य बंद करा दिया था। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बौआकला पंचायत समिति सदस्य राजू रजक ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के दबाव में पुलिस ने कार्य बंद कराया है। इससे करीब एक हजार मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भौंरा में बीसीसीएल के दोनों कांटा घरों पर चक्का जाम उन्होंने कहा कि पूर्व संचालक हिलटॉप कंपनी के हटने के बाद नई कंपनी ने काम शुरू करना चाहा, लेकिन वि...