धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी स्थित एसटीजी-डेको आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर के ओबी डंपिग सड़क मार्ग में शनिवार की सुबह लगभग 5.30 बजे कंपनी के वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय मधुसूदन यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मधुसूदन आकाशकिनारी का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह शौच के लिए जा रहा था, तभी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और मुआवजे के साथ आश्रित को नियोजन देने की मांग करने लगे। मांग पूरी होने तक परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। मौके पर मृतक के पुत्र भीम कुमार यादव (24) और कर्ण कुमार यादव (18) सहित वार्ड पार्षद मो शहाबुद्दीन समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे。

घटनास्थल पर प्रतिक्रिया सूच...