धनबाद, नवम्बर 24 -- Dhanbad News: धनबाद। अवर प्रमंडल शिक्षा पदाधिकारी कुमारी स्वाती व एडीपीओ आशीष कुमार ने सोमवार को आईसीटी चैंम्पियनशिप परीक्षा केंद्र मुख्यमंत्री प्लस टू जिला स्कूल का निरीक्षण किया। झारखंड ई शिक्षा महोत्सव के तहत प्रखंड स्तर पर चयनित छात्रों की परीक्षा के लिए प्रखंडों में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को पहले दिन कक्षा नौ के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। 25 नवंबर को 10वीं कक्षा व 26 नवंबर को 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए प्रतियोगिता निर्धारित है। अशोक कुमार रवानी सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर धनबाद की ओर से ऑनलाइन माध्यम से सभी परीक्षा केंद्र की निगरानी रखी गई। मौके पर अशोक कुमार पांडेय सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बलियापुर: झारखंड इ-शिक्षा महोत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाय...