Dhanbad News: आईसा की चौपाल में उठा महिला सुरक्षा का मुद्दा
धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) धनबाद ने शुक्रवार को गोल्फ ग्राउंड में चौपाल का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं समेत अन्य ने जंतर-मंतर में शुक्रवार को शुरू हुए ज्ञानेश वापस जाओ आंदोलन के समर्थन में स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। महिला सुरक्षा, वोट चोरी के आरोप, छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याएं और सड़क-बस व्यवस्था जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। आइसा ने कहा कि छात्रों और महिलाओं की समस्याओं पर लगातार संवाद और जनसुनवाई की जरूरत है। कार्यक्रम का समापन गोल्फ ग्राउंड से सत्याग्रह मार्च निकाल कर रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन कर किया गया। मौके पर झारखंड राज्य सह सचिव रितेश मिश्रा, राज्य उपाध्याय स्नेहा कुमारी, आतफ इमाम, अभिषेक चेतन, इंद्रजीत, तनवीर, वर्षा, पल्लवी, अंजलि, उमा, पार्वती समेत अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.