Dhanbad News: आईटीआई गोविंदपुर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव कल
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: धनबाद। आईटीआई गोविंदपुर में मंगलवार को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात प्लांट) के लिए ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के आईटीआई पास एवं री-अपीयर अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों के लिए 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, पेंटर, शीट मेटल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर सहित कई ट्रेड के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, 10वीं व आईटीआई की अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र, आधार, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.