धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद और कोडरमा की दो सौ स्कूली छात्राएं बुधवार को आईआईटी आईएसएम धनबाद कैंपस पहुंचीं। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार के विज्ञान ज्योति प्रोग्राम के तहत कैंपस व लैब का भ्रमण कराया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स के फील्ड में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

छात्राओं की आईआईटी से बातचीत जवाहर नवोदय विद्यालय कोडरमा की 110 और जवाहर नवोदय विद्यालय धनबाद की 81 छात्राओं ने आईआईटी के शिक्षकों के साथ बात की। साइंस व टेक्नोलॉजी के अलग-अलग क्षेत्रों, रिसर्च और करियर ऑप्शंस के बारे में जानकारी ली। प्रो पार्थसारथी दास, डीन (आरएंडडी) ने कहा कि उन्हें क्लास रूम की पढ़ाई से आगे बढ़कर एक्सपर्ट्स से बातचीत और नए क्षेत्रों को समझने का प्रय...