Dhanbad News: आईआईटी धनबाद के निदेशक को मिलेगा एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड
धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा का चयन नेशनल पावर सिस्टम्स कॉन्फ्रेंस (एनपीएससी) एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड 2026 के लिए चुना गया है। पावर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान उन्हें प्रो. शिवाजी चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से दिया जाएगा। यह सम्मान 12 दिसंबर 2026 को आईआईटी पटना में आयोजित होने वाले 24वें नेशनल पावर सिस्टम्स कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में प्रदान किया जाएगा। प्रो. मिश्रा को 22 नवंबर को नई दिल्ली अवस्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पद्म विभूषण डॉ मुरली मनोहर जोशी लीजेंडरी टीचर्स अवार्ड 2026 से भी सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: डॉ. गौरव का 'टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड-2026' के लिए चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.