Dhanbad News: आईआईटी धनबाद : सात एकलव्य मॉडल स्कूलों में चल रही ट्रेनिंग
धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा (1 से 15 नवंबर) के तहत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आईआईटी धनबाद आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इस पहल के तहत झारखंड के सात एकलव्य मॉडल स्कूलों में ट्रेनिंग दी जा रही है। इनमें साहिबगंज का भोगनाडीह, गोड्डा का तसारिया, दुमका का काठीजोरिया, रांची का सालगाडीह, गुमला का बसिया, लोहरदगा का कुजरा और पश्चिमी सिंहभूम का टोरसिंदि शामिल हैं। संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से अब तक 3,000 से अधिक आदिवासी छात्रों को कंप्यूटर एजुकेशन और एडवांस आईटी ट्रेनिंग दी जा चुकी है। डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की प्रो. रश्मि सिंह, डॉ नीलाद्रि दास सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: आश्रम पद्धति और आईटीआई में मनाया गया जनजाति गौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.