Dhanbad News: आईआईटी: लेक्चर हॉल कॉम्पलेक्स के लिए पांच करोड़ की मदद
धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के शताब्दी भवन में लेक्चर हॉल कॉम्पलेक्स के लिए एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पांच करोड़ रुपए की सीएसआर मदद देगा। रांची स्थित एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड मुख्यालय में बुधवार को दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। कॉम्पलेक्स की अनुमानित लागत 65.16 करोड़ रुपए है। 400 सीटों वाले मेगा स्मार्ट क्लास रूम सह कन्वेंशन हॉल, 200 सीटों वाले स्मार्ट क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, बोर्ड रूम और हॉल ऑफ फेम बनाने का प्रस्ताव है। शताब्दी भवन में इससे अलग 1,500 से 1,800 लोगों की क्षमता वाला शताब्दी ऑडिटोरियम भी प्रस्तावित है। लेक्चर हॉल कॉम्पलेक्स के एक हिस्से को एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड मेगा स्मार्ट क्लास रूम के रूप में विकसित करेगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सीएमपीडीआई और ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.