धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के वर्ष-2027 बैच के 11 छात्र-छात्राओं को गूगल ने पीपीओ (प्री प्लेसमेंट ऑफर) दिए हैं। 11 चयनित छात्र-छात्राओं में सबसे अधिक छह छात्र-छात्राएं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच व दो ईसीई व तीन ईई ब्रांच से हैं। छात्रों का पे-पैकेज गोपनीय रखा गया है। पिछले दिनों अडाणी नेचुरल रिसोर्स ने भी 10 छात्रों को पीपीओ दिए हैं। वर्ष-2027 बैच के छात्र-छात्राओं को पीपीओ मिलने का सिलसिला जारी है। नामी-गिरामी कंपनियों की ओर से पीपीओ दिया जा रहा है। यह आंकड़ा दो सौ के करीब पहुंच गया है। 30 नवंबर की रात से कंपनियों की ओर से विधिवित कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संस्थान के कैरियर डेवलपमेंट सेंटर की ओर से कंपनियों को कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।...