धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: धनबाद। एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय धनबाद में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की महाविद्यालय इकाई का गठन किया गया। गीतांजलि कुमारी को अध्यक्ष व अंकिता कुमारी को सचिव चुना गया। नवगठित कॉलेज इकाई में कुल 11 सदस्य शामिल हैं। इनमें वर्षा, सुषमा, किरण, ज्योति, प्रिया, सानिया, शबनम, अदीबा और सुमन हैं। प्रतिनिधियों एवं उपस्थित सदस्यों ने छात्राओं की शिक्षा, उनके अधिकारों, समान अवसरों तथा महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संगठित होकर कार्य करने पर जोर दिया। मौके पर राज्य संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा, बीबीएमकेयू प्रभारी दीपक महतो, लॉ कॉलेज आइसा अध्यक्ष स्नेहा महतो, सचिव अताफ इमाम, अलीजा, निखत, सना समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...