Dhanbad News: आंगनबाड़ी के बच्चों को जबरन जर्जर भवन में पढ़ाने की शिकायत
धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: धनबाद। उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए आमजनों की शिकायत सुनीं। इसमें पांडरपाला से आए लोगों ने उपायुक्त को बताया कि पांडरपाला के भारत चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को पास के सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया है। जिस भवन में आंगनबाड़ी को शिफ्ट किया है वह भवन भी काफी जर्जर और दयनीय स्थिति में है। जबकि उस आंगनबाड़ी के लिए नया भवन भी बना है। उन्होंने आंगनबाड़ी के लिए उचित विकल्प निकालने तथा जर्जर भवन की मरम्मत करवाने का अनुरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने डीएमएफटी की आंगनबाड़ी टीम को स्थल का निरीक्षण करने, आंगनबाड़ी को तत्काल नए भवन में शिफ्ट करने तथा नया भवन बनाने के बावजूद उसे असुरक्षित भवन में क्यों शिफ्ट किया है, की जांच करने का निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.