धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: धनबाद। विश्व दृष्टि दिवस पर शनिवार को सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को आंखों की देखभाल और दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। नियमित जांच, परेशानी होने पर विशेषज्ञ से परामर्श और बिना सलाह दवा इस्तेमाल न करने पर जोर दिया। मोबाइल और कंप्यूटर के लंबे इस्तेमाल के दौरान आंखों को आराम देने और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी। बताया कि समय पर पहचान से दृष्टि संबंधी कई गंभीर समस्याओं से बचाव संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...