Dhanbad News: अस्मिता सेपक टकरा सिटी लीग में क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल चैंपियन
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: धनबाद। अस्मिता सेपक टकरा सिटी लीग 2026-27 का आयोजन रविवार को धनबाद स्थित क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल गोविंदपुर में किया गया। ओवरऑल चैंपियन क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शहीद शंकर महतो स्पोर्ट्स क्लब बरमसिया ने दूसरा और टुंडी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर की डायरेक्टर ईसा शमीम ने विजेताओं को मेडल और टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस सिटी लीग में सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर कैटेगरी में मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन सचिव शिवकुमार महतो एवं आयोजन उप सचिव देवेश कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सेरसा सीकेपी को 2-1 को हरा डीएफसी चक्रधरपुर बना सेरसा फुटबॉल लीग का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.