Dhanbad News: अस्मिता को सावन क्वीन का मिला खिताब
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: धनबाद। स्पार्क्स डांस फिटनेस योगा सेंटर में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डांस, फैशन शो और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इसमें सेंटर की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 'सावन क्वीन' प्रतियोगिता रही। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अस्मिता को 'सावन क्वीन 2026' के खिताब से नवाजा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्पार्क्स डांस क्लास फिटनेस योगा सेंटर के निदेशक शशि सिंह और उनकी सहयोगी कशिश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। सावन उत्सव में कशिश, अनुराधा, ज्योति, राखा, रुमकी, अस्मिता, रिंकी, संजू, सुलोचना, आरती सोनी और इशिका सहित कई छात्राओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.