धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आसपास संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों में मरीज और परिजनों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व में सोमवार को औचक जांच में कई दुकानों और ठेलों में अनियमितताएं पाई गईं। कई खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंग पाए गए। अस्पताल के आसपास संचालित स्ट्रीट फूड दुकान, होटल समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान कुछ दुकानदार खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों का इस्तेमाल करते मिले, जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। कई होटलों में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। इसके अलावा बिना फूड लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के संचालित अधिकांश प्रतिष्ठान पाए गए। मौके पर रासायनिक जांच में असफल खाद्य नमूनों को तत्काल नष्ट कर...