Dhanbad News: अस्पताल की बदहाली के खिलाफ मुनीडीह में आंदोलन की तैयारी
धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्रीय अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर रविवार को मुनीडीह दुर्गा मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता बीरू सिंह की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में डॉक्टरों, दवाओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी के खिलाफ शीघ्र ही मुनीडीह परियोजना के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए गांवों और कॉलोनियों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने जल्द सुधार नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा। मौके पर मुखिया मनोज सिंह, मुखिया कौशल्या देवी, अर्जुन सिंह, बाबा चरण महतो, राजू पांडे, राखल दास, रोहित गोराई, गौतम चौधरी, गुड्डू वर्मा, प्रताप सिंह और बादल मंडल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.