Dhanbad News: असंतुलित होकर ट्रक पलटा
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: टाटा सिजुआ एक नंबर कॉलोनी स्थित बांध बाबा के समीप स्लरी (वाश कोल) लोड ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। बता दें कि ट्रक संख्या जेएच 10 वाई 9855 टाटा भेलाटांड़ वाशरी से स्लरी लेकर भेलाटांड़ से जोगता मोड़ होकर गंतव्य की ओर जा रहा था। टाटा सिजुआ एक नंबर कॉलोनी के समीप ट्रक असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गया। चालक ने किसी प्रकार वाहन से कूदकर जान बचाई। घटना के बाद आनन फानन में मजदूर मंगवाकर कोयले को खाली करवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.