Dhanbad News: असंगठित श्रमिकों के हक के लिए आवाज उठाएगा एसोसिएशन
धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर के डिगवाडीह स्थित जिला कार्यालय में बुधवार को बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सह परिचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मदन राम थे। अध्यक्षता रामनाथ गोप और संचालन दयाराम यादव ने किया। मदन राम ने कहा कि बीसीसीएल, सेल, रेलवे और अस्पतालों में आउटसोर्सिंग श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी व तय सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। संगठन उनके अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाएगा। बैठक में उचित महतो, रामदेव प्रसाद, सुबोध वर्मा, मनीष सिंह, चंदन कुमार, गोपी ठाकुर, इबरार अंसारी, मो इम्तियाज, गौतम कुमार, फागु रवानी, मो जसीम, किशोर रवानी, भगवान सिंह और दीपक कुमार यादव आदि ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.