धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। पुराना श्याम बाजार स्थित सीआईएसएफ कैंप के अष्टभुजी दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र को लेकर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने जलभरण कर कलश स्थापना की। इसके बाद आचार्य मनोज कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना, हवन और आरती कराई। साधुचरण शर्मा उर्फ लाल बाबा की देखरेख में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। पूर्णाहुति के बाद भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण किया गया। लाल बाबा ने बताया कि रविवार से मंदिर परिसर में नवरात्र का शुभारंभ होगा, जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, श्रीमद्देवी भागवत कथा पाठ और संध्या महाआरती होगी। शाम को महिलाएं माता के भजन और गीत प्रस्तुत करेंगी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: नवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू मौके पर व...