Dhanbad News: अश्लील डांस करने से मना करने पर मारपीट
धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के निचितपुर पंचायत-दो अंतर्गत खोनाठी बस्ती के रथटांड़ टोला निवासी लंबोदर रवानी ने गांव के ही सुजित महतो व उसके पिता सेवाराम महतो पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने बरोरा थाना में लिखित की है। आवेदन में लंबोदर ने बताया कि हरि कीर्तन के उपरांत आयोजित अश्लील डांस का विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके माथे पर गंभीर चोट आई और वह घायल हो गए। बरोरा पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.